Gå direkte til innholdet
NABARD (Officers) Assistant Manager (Grade A) & Manager (Grade B) Phase I - Preliminary Exam Guide
Spar

NABARD (Officers) Assistant Manager (Grade A) & Manager (Grade B) Phase I - Preliminary Exam Guide

pocket, 2020
Hindi
परीक्षा की नवीनतम पद्धति पर आधारित यह पुस्तक राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा आयोजित आफिसर भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। पुस्तक में पर्याप्त अध्ययन-सामग्री के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिये गए हैं। अभ्यर्थियों की बेहतर जानकारी के लिए अनेक चुने हुए प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी दिये गए हैं। इससे पाठक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति एवं उन्हें सरलता से हल करने की विधियों से भली.भांति परिचित हो सकेंगे और परीक्षा के लिए स्वयं को पूर्ण रूप से तैयार कर सकेंगे। पुस्तक में परीक्षा से संबंधित प्रायः सभी महत्वपूर्ण विषयों पर पर्याप्त पठन.सामग्री एवं अभ्यास-प्रश्नोत्तर (MCQs) उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी रचना संबंधित विषय-विशेषज्ञों द्वारा की गई है। पुस्तक में विभिन्न अध्यायों में संयोजित सरल पठन-सामग्री तथा प्रत्येक अध्याय के अंत में विषय पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर्याप्त मात्रा में दिये गए हैं। इनके समुचित अध्ययन तथा अभ्यास द्वारा पाठकों का ज्ञान तथा परीक्षा.कौशल अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच सकेगा और परीक्षा में उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। पुस्तक में उपलब्ध उत्कृष्ट पठन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ पाठकों के लिए 'गागर में सागर'समान उपयोगी सिद्ध होगी वहीं इसके समुचित उपयोग के साथ.साथ उनकी अपनी बौद्धिक क्षमता तथा अभ्यास का संयोजन उन्हें एक गौरवपूर्ण जीवन-वृत्ति द्वारा देशसेवा का अवसर प्रदान करेगा।
ISBN
9789350121443
Språk
Hindi
Vekt
984 gram
Utgivelsesdato
1.10.2020
Antall sider
558