
Rashtra Gaurav Ratan Tata
रतन टाटा आज विश्व के सर्वोच्च उद्योगपतियों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज़ी से बदलती तस्वीर को नया रूप देने में भी अमूल्य योगदान दिया है।
आज हर कोई टाटा के नाम से भली-भांति परिचित है। नमक से लेकर भारी-भरकम वाहनों तक का निर्माण करने में टाटा समूह कार्यरत है। आप आज प्रत्येक क्षेत्र में जिसका आपके जीवन से सरोकार है, टाटा की उपस्थिति महसूस करेंगे।
रतन टाटा एक ऐसा व्यक्तित्व है जिनके जैसा बनने की कल्पना देश का हर व्यक्ति करता है। वे देश के सबसे गौरवशाली औद्योगिक समूह के चेयरमैन हैं। यहाँ 'टाटा समूह' की जमशेद जी टाटा से लेकर रतन टाटा तक पहुँचने की यात्रा को बड़े ही सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक रतन टाटा एवं उनके पूर्वजों के जीवन के जाने-अनजाने तथ्यों को पाठकों तक पहुँचाने का सफल प्रयास है।
- Kirjailija
- Prateeksha M. Tiwari
- ISBN
- 9788128821905
- Kieli
- Hindi
- Paino
- 310 grammaa
- Julkaisupäivä
- 1.6.2010
- Kustantaja
- DIAMOND BOOKS
- Sivumäärä
- 136