Siirry suoraan sisältöön
Itbpf
Tallenna

Itbpf

Kirjailija:
Hindi
प्रस्तुत पुस्तक 'ITBPF कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट) एवं कांस्टेबल/हैड कांस्टेबल/SI (टेलीकम्युनिकेशन)' भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। पुस्तक में सुनियोजित अध्यायों में संयोजित उत्कृष्ट पठनसामग्री तथा अभ्यास हेतु प्रत्येक अध्याय के अंत में पर्याप्त संख्या में बहुविकल्पीय प्रश्न हलसहित दिए गए हैं। आपकी बेहतर जानकारी के लिए एक पूर्वपरीक्षा प्रश्नपत्र हलसहित तथा अनेक चुने हुए प्रश्नों के व्याख्यात्मक उत्तर भी सम्मिलित किए गए हैं। पुस्तक में प्रस्तुत अभ्यासप्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा आप निस्संदेह अपने बुद्धिकौशल तथा सरलता एवं तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे। अभ्यास हेतु दिए गए प्रश्नोत्तरों में अधिकतर पूर्व वर्षों की समान स्तर की परीक्षाओं पर आधारित प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है तथा सभी प्रश्न संबंधित विषय के विशेषज्ञ द्वारा हल किए गए हैं। परीक्षा की आधुनिक पद्धति पर आधारित इस पुस्तक की मदद से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति एवं उन्हें सरलता से हल करने की विधियों से भलीभाँति परिचित हो सकेंगे तथा आगामी परीक्षा में स्वयं को आत्मविश्वास सहित, सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर देश सेवा हेतु तत्पर हो सकेंगे।
Alaotsikko
Constable (Animal Transport)/Constable, Head Constable, Sub-Inspector (Telecom) Recruitment Exam Guide
Kirjailija
ISBN
9789350121351
Kieli
Hindi
Paino
310 grammaa
Julkaisupäivä
1.1.2019
Sivumäärä
542