Gå direkt till innehållet
Beer Table
Spara

Beer Table

Författare:
pocket, 2021
Hindi
Lägsta pris på PriceRunner
About the Book लेखन को प्रयोगशाला की तरह लेकर चलने वाली लेखिका के लिए 'लेट लतीफ लव' जैसे बहुचर्चित इरॉटिक उपन्यास के बाद 'बियर टेबल' को लिखना फिर से एक नए छोर को पकड़ने की तैयारी है। इन कहानियों में आपको सस्पेंस व भावुकता के समावेश के साथ प्रेम का तड़का मिलेगा। इसकी 8 कहानियों में आप अपने आस-पास के ही किरदारों में खोए रहेंगे, सब कुछ अपने आस-पास ही मिल जाएगा जिसे परिवर्तित करने के बारे में आप बार-बार सोचेंगे क्योंकि ऐसी ही किसी कहानी से हो सकता है आप भी रूबरू हुए हो, बस कह न पाए हों। यहाँ एक ओर कोई अपने स्वार्थ के लिए चालाकी से किसी का टिश्यू पेपर जैसा इस्तेमाल करके फेंक रहा है तो कहीं सस्पेंस के जरिये घटित हो रही घटनाएँ अपना असर कर रही हैं। बियर टेबल सी सजी इस पुस्तक में काफी किस्म की मदहोश करने वाली मदिरा आपको कहानियों के रूप में मिलेगी।

About the Author अपनी तीसरी किताब 'लेट लतीफ लव' की अद्भुत कानाफुसी के बाद से चर्चित सुरभि सिंघल की यह चौथी किताब है, जो इनका पहला कहानी संग्रह भी है। इस किताब में आपको प्रेम के साथ बदला, धोखे के साथ भावनाएँ व सामाजिक समस्याओं के साथ अपने आस-पास पनप रहीं ऐसी कहानियाँ मिलेंगी, जिन्हें आपने महसूस किया होगा लेकिन पढ़ा शायद ही हो। केमिस्ट्री में परास्नातक होकर पेशे से केमिस्ट्री पढ़ा रहीं लेखिका खुद को देहरादून में सबसे प्रसन्न महसूस करती हैं। लिहाजा अब वहीं स्थायी रूप से निवास कर रही हैं। 'फीवर 104' व 'वापसी इम्पॉसिबल' जैसे अलग कथानक के बाद कहानी संग्रह को खेमे में शामिल करना, निश्चित रूप से इनके लिए एक नया प्रयास रहा होगा।

Författare
Surbhi Singhal
ISBN
9789390539826
Språk
Hindi
Vikt
136 gram
Utgivningsdatum
2021-12-16
Sidor
118