Gå direkt till innehållet
  1. Böcker
  2. Böcker på engelska

??????? ?? ??????? ?????? (Paryavarana Evam Samajika Sarokara)

2 351 kr
Lägsta pris på PriceRunner

प्रस्तुत पुस्तक में सम्पादित शोध-पत्र इन्दौर (म.प्र.) की राष्ट्रीय संगोष्ठी जो 2324 फरवरी, 2007 को आयोजित की गई थी, में सम्मिलित प्रतियोगियों के शोध-पत्र हैं। प्रस्तुत पुस्तक 4 खंडों में विभक्त है। प्रथम खंड पर्यावरणीय सरोकार संबंधी विभिन्न पक्षों को स्पष्ट करता है जो पर्यावरण का सैद्धांतिक आधार निर्मित करता है। द्वितीय खंड पर्यावरणीय प्रभाव तथा प्रदूषण से संबंधित है जिसमें प्रमुख रूप से जनजातीय क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रदूषण एवं प्रभाव, परियोजनाओं के प्रभाव, पर्यावरणीय अवनयन, शोर प्रदूषण, मलिन बस्तियाँ, वायु प्रदूषण, धार्मिक आयोजन से उत्पन्न पर्यावरणीय प्रदूषण इत्यादि विषयक शोध-पत्र सम्मिलित किए गए हैं। तृतीय खण्ड पर्यावरणीय प्रबंधन से संबधित है जिसमें वाटरशेड की भूमिका, वन संसाधन अवबोध, जैविक कृषि एवं मृदा संरक्षण, अपशिष्ट जल निष्पादन कृषि पारिस्थितिकी प्रदेश एवं पर्यावरणीय प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयक शोध-पत्रों सम्मिलित किए गए हैं। पुस्तक का अन्तिम खण्ड अंग्रेजी में प्रस्तुत शोध-पत्र के हिन्दी सारांश, संगोष्ठी प्रतिवेदन, जीवंत प्रस्तुतीकरण, सन्देश तथा शुभकामनाएँ से संबंधित हैं।