
Manushya Ne Devtaon Ko Banaya Kyon Kab Aur Kaise
पुराने समय में मानव ने अपने रहस्यों, डरों और परेशानियों के पीछे अदृश्य शक्तियों को मान लिया। मनुष्यों की क्या मजबूरियों थीं कि उन्हें अपने से ज्यादा शक्तिशाली ताकत की कल्पना करनी पड़ती थी। उनके सामने हाथ फैलाना पड़ता था? लोगों को पूजा करने के तरीके कौन बताता था? दुनिया में धर्म कब, क्यों और कैसे शुरू हुए ? यह पुस्तक इन प्रश्नों का वैज्ञानिक उत्तर देने का एक प्रयास है।
क्या कभी आपने सोचा है कि दुनिया भर में वैज्ञानिक सिद्धान्त तो एक हैं लेकिन धार्मिक सिद्धान्त अनेक हैं। उदाहरण के लिए, एक धर्म के लोग जानवरों की बलि चढ़ा कर अपने ईश्वर को खुश करते हैं। दूसरे धर्म के लोग जानवरों की सेवा करके अपने ईश्वर को खुश करते हैं। दुनिया में अनेक धर्म और केवल एक विज्ञान होने का ठोस कारण है एक विचार, तकनीक या चीज के बारे में सत्य एक होता है, लेकिन झूठ अनेक हो सकते हैं। यह पुस्तक, इंसानी दिमाग के सबसे अंधेरे हिस्से में दीया जलाने की कोशिश है।
- Författare
- Ajay Kansal
- ISBN
- 9788128839436
- Språk
- Hindi
- Vikt
- 310 gram
- Utgivningsdatum
- 2012-01-01
- Förlag
- DIAMOND BOOKS
- Sidor
- 256
